स्वच्छता अभियान, कलेक्टर ने शहर में पैदल भ्रमण किया:साफ सफाई के दिए निर्देश; मुखर्जी नगर कॉलोनी में कूड़े के ढेर को देखकर भड़के

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अभियान चलाया है। इसके लिए वे सुबह-सुबह शहर का भ्रमण कर रहे हैं और वार्ड-वार्ड का निरीक्षण करके जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर ने मुखर्जी नगर कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान खाली प्लाटों पर कूड़े के ढेर देखकर नाराजगी जताई और लोगों से अपील की कि वे अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें ताकि शहर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आगामी 15 तारीख को एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें शहर के विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा की जाएगी। कुछ दिन पहले स्वच्छता अभियान को लेकर पीतल चौराहे पर प्रशासन ने जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया था , इसके तहत जन भागीदारी से जिला प्रशासन ने सड़क पर बने डिवाइडरों को काले और पीले रंग से पुताई की थी।