राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अग्रणी भूमिका-योगेश्वर राजू सिन्हा

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 27 अप्रैल। प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र इंगोले के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाला परिवार एवं शिक्षा समिति भलेसर महासमुंद द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित कार्यक्रम में अध्यक्षता स्थानीय सरपंच सेवाराम कुर्रे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत, छग शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, सहायक संचालक एनके सिन्हा, विखं शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, बीआरसी. जागेश्वर सिन्हा, जिलाध्यक्ष छग शिक्षक संघ राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ओमनारायण शर्मा, संदीप घोष, मुन्ना साहू उपस्थित थे। सम्मान समारोह के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही है। शिक्षक ही समाज निर्माण में भूमिका का निर्वहन करते हुये आई.एएसआई एफ एस डाक्टर,इंजीनियर, राजनेता बनाने में जीवन समर्पित करता है। जिला शिक्षा अधिकारी एमआर् सावंत ने कहा कि शिक्षक की गोद में संपूर्ण सम्मान पलता है। उन्होंने कहा कि श्री इंगोले एक समर्पित शिक्षक होने के साथ कुशल नेतृत्वकर्ता रहे हैं। संगठन की ओर से उमेश भारती गोस्वामी, टेकराम सेन ने कहा कि राजेन्द्र इंगोले शिक्षा, शिक्षार्थी, राष्ट्र एवं शिक्षक हित में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य करते करते हुये शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है । इस अवसर पर ओमनारायण शर्मा, राजेश शर्मा, भागवत जगत भूमिल ने भी अपनी बात रखते हुये शिक्षक के सम्मान को राष्ट्र का सम्मान बताया। अतिथि विशिष्ट अतिथि की आसंदी से राजेन्द्र इंगोले प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला भलेसर ने कहा कि कुशलतापूर्वक 40 वर्षों से सेवा के लिये ईश्वर सहित समाज को धन्यवाद देता हूं, जिसने मेरा हौसला बढ़ाया। गरिमापूर्ण सम्मान समारोह के अवसर पर श्री इंगोले की पत्नी सीमा इंगोले, विखं.शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री वर्मा, रामकुमार साहू, भगोलीराम, मानिक साहू, कुबेर साहू, तुलाराम डड़सेना, डीके तिवारी, मनोहर लाल साहू, टामिन साहू, कोमल साहू, जगदीश प्रजापति, प्रभारी अनिता सिन्हा, प्रीति कर्माकर, महेश साहू, श्री गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति कर्माकर,महेश साहू व आभार प्रदर्शन अनिता सिन्हा ने किया।