रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर जल्द होगी जीडीसीई परीक्षा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 10 मई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन मुख्यालय बिलासपुर में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 6 एवं 7 मई को महाप्रबंधक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में युवा रेल कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित जीडीसीई वर्ष 2023 परीक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में एजेंडा क्रमांक 15 पर विस्तृत चर्चा के दौरान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 की जीडीसीई परीक्षा को रद्द करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के हस्तक्षेप एवं महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के निर्देश के बाद प्रशासन को उक्त प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।
रेल प्रशासन ने बैठक में बताया कि परीक्षा संचालन एजेंसी ईसीए चंडीगढ़ आरआरबी तय कर दी गई है तथा 31 मई 2026 से पहले मजदूर कांग्रेस के साथ बैठक कर रुकी हुई जीडीसीई परीक्षा के लिए नई अधिसूचना जारी की जाएगी।
बैठक में केंद्रीय रेलवे अस्पताल में नए केबिन निर्माण, रनिंग कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, टिकट चेकिंग स्टाफ को नए एच एच टी उपलब्ध कराने तथा सभी विभागों में एल डीसीई प्रक्रिया पूर्ण करने पर भी सहमति बनी।
एनएफआईआर एवं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव तथा करंजी शाखा सचिव पप्पू सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जोनल पीएनएम बैठक बेहतर माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे हेडक्वार्टर एपीओ ए. प्रकाश का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
बैठक में अतिरिक्त महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) डॉ. दर्शनीयता आहुलवालिया, रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष डी.के. स्वाइन, मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, बी.डी. प्रसाद, इंदल दमाहे, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रविधल, संयुक्त महामंत्री बी. कृष्ण कुमार एवं राजेश खोपारागड़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।