यूसीसी लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में - साय

रायपुर, 19 जून। सीएम विष्णुदेव साय ने आज कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मानसून सत्र तक काम पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय पहले ही लिया हुआ है। जशपुर रवाना होने से पहले श्री साय ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अभनपुर प्रशिक्षण वर्ग में आगमन पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि वे जहां जहां जाते हैं वहां कांग्रेस का हश्र सब देख रहे हैं। अपनी कथनी और करनी के कारण कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और लगातार चुनावों में मिल रही हार इसका परिणाम है। वे कुछ भी कर लें, लेकिन उनके बीच इतना मनमुटाव है कि यह सब केवल दिखावा प्रतीत होता है। वे जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जशपुर के अंतर्गत ग्राम डोंडराही में भगवान का आयोजन है। उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। कल आधी रात तक मंत्रियों की बैठक पर साय ने कहा कि कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी।