माही के घर के बाहर पहुंचे फैंस, केक काटकर मनाया जन्मदिन

रांची, 7 जुलाई । महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने इस हीरो को बधाई देने फैंस रांची स्थित माही के घर के बाहर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने केक काटकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का जन्मदिन मनाया। सानिया सिंह एक युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, मैं क्रिकेट एकेडमी में खेलती हूं। मेरे कोच धोनी सर के बड़े फैन हैं। मैं भी उनकी बड़ी फैन हूं। सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर्स के लिए धोनी प्रेरणा हैं। मैं चाहती हूं कि उनके जैसी ही खिलाड़ी बनूं। धोनी के एक अन्य फैन ऋषभ राज ने कहा, हम धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हैं। यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मौजूद हैं। हम चाहते हैं कि माही ऐसे ही फिट बने रहें और पूरे देश को प्रेरित करते रहें। धोनी के जन्मदिन पर सुबोध नामक एक फैन ने कहा, हमने यहां केक कटिंग की और लोगों के बीच इसे बांटा। हमने यहां धोनी के कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। धोनी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने यहां हर वर्ग से लोग मौजूद थे।