भिंड में फर्नीचर दुकान के गोदाम में लगी आग:दमकल कर्मियों की तत्परता से बुझाई गई, लाखों का नुकसान

भिंड शहर में रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे भीमनगर इलाके में स्थित एक फर्नीचर दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। हादसे में करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने पूजा फर्नीचर हाउस नाम की दुकान के गोदाम से धुआं और आग की लपट उठती देखी। इसकी तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड को अलर्ट कर मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर दो से तीन गाड़ियों से पानी डालकर आग बुझाई। लाखों का सामान जलकर राख
गोदाम मालिक शिवम सिंह भदौरिया ने बताया कि आगजनी में सोफा सेट, बेड, पलंग, अलमारी सहित अन्य कीमती फर्नीचर जलकर राख हो गया। गोदाम में तीन मंजिला इमारत थी, जहां निचले तल पर कैटरिंग का सामान रखा हुआ था और ऊपर के दो मंजिलों पर फर्नीचर का भंडारण था। आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य संभावनाओं की भी जांच की जा रही है। आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें...