बाबा ने तांत्रिक क्रिया की आड़ में किया दुष्कर्म:वीडियो कॉल पर कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करता, नंबर ब्लॉक किया तो पीड़िता के घर पहुंच गया

सागर के बांदरी थाना क्षेत्र में स्थित रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बांदरी पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोप है कि बाबा आए दिन महिला को फोन लगाकर परेशान करता था। वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता के विरोध करने पर तांत्रिक क्रिया कर जान से मारने की धमकी देता था। मामले में पुलिस आरोपी बाबा की तलाश कर रही है। 34 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि बांदरी क्षेत्र में रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) से दो साल पहले मिले थे। मैं अपने पति के साथ गयाजी पितरों के तर्पण के लिए जा रही थी। तभी बस में बाबा मिला। उसने पति के साथ जान-पहचान बनाई। बाबा ने पितरों के तर्पण के लिए पति को भागवत कथा कराने का संकल्प दिला दिया। पिछले साल पितृपक्ष में मूल पाठ कराया। बाबा घर पर 8 दिन तक रुका। इसी दौरान बाबा ने मोबाइल से पीड़िता के साथ कुछ फोटो भी निकाल लिए। बाबा आए दिन फोन लगाकर पति और पीड़िता से आश्रम आकर दरबार में पर्चा बनवाने व समस्या का समाधान कराने का बोलने लगा। पीड़िता दिसंबर 2023 को पति के साथ बाबा के आश्रम पर गई। जहां बाबा ने पर्चा बनाया और अक्सर बीमार रहने से छुटकारा दिलाने के लिए आश्रम में ही लालमिर्ची का तांत्रिक हवन-पूजन व उतारा कराने का बोला। भरोसे में आकर वह पूजन कराने के लिए राजी हो गए। मिर्ची अभिमंत्रित करने का बोल कमरे में ले गया, गलत काम किया
पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक हवन करवाने के लिए राजी होने पर बाबा ने पति को आश्रम के बाहर हवन की तैयारी करने का बोला और मेरे ऊपर से एकांत में मिर्ची अभिमंत्रित करने का बोलकर कमरे में ले गया। कमरे के अंदर ले जाकर उसने आग में कुछ डाला। जिससे धुआं उठा। धुआं उठते ही मैं बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो कपड़े शरीर पर नहीं थे। मुझे शक हुआ कि मेरे साथ गलत काम हुआ है। मैंने बाबा से जाकर पूछा तो वह डराने-धमकाने लगा। तांत्रिक क्रिया कर परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा। डर के कारण वह चुपचाप पति के साथ वापस अपने घर आ गई। घर आकर छेड़छाड़ की, फोटो वायरल करने की देता है धमकी
घटनाक्रम के करीब 10 से 15 दिन बाद आरोपी बाबा पीड़िता के घर पहुंच गया। घर में पीड़िता अकेली थी। जहां बाबा उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो नाराज होकर बाबा ने पीड़िता को बेहोशी के समय खींची गई अश्लील फोटो दिखाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिससे पीड़िता डर गई। बाबा ने घर आकर और आश्रम ले जाकर पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया। वीडियो कॉल पर खुद के कपड़े उतार देता था बाबा
पीड़िता ने बताया कि आखिरी बार बाबा 23 नवंबर को घर आया। मैं घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर बाबा ने फिर गलत काम किया। बाबा अक्सर वीडियो कॉल करता था। वीडियो कॉल पर वह अपने कपड़े निकाल देकर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने विरोध किया तो वह परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। जिसके बाद पीड़िता ने बाबा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। ब्लॉक करने पर भी वह फोन लगाता रहता था। वह घर पर आकर परेशान करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बाबा की शिकायत की। शिकायत पर बांदरी थाना पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पथरिया बामन गांव में है आश्रम, लगाता है दरबार
आरोपी बाबा ओंकार मिश्रा ने जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में ग्राम पथरिया बामन में रामसखा आश्रम बना रखा है। वह आश्रम में प्रत्येक मंगलवार को दिव्य दरबार लगाता है। दरबार में बाबा लोगों के पर्चे बनाता है और उन्हें समस्या बताकर समाधान बताता है। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर जाकर दरबार लगाया करता है। इसके साथ ही आश्रम में धार्मिक आयोजन और मेला लगवाता है। बाबा बोला- मुझे फंसाया जा रहा, निष्पक्ष जांच हो
आरोपी बाबा ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तथाकथित लोग साजिश के तहत आश्रम को बदनाम करना चाहते हैं। मैंने कोई गलती नहीं की है। मुझे फंसाया जा रहा है। क्योंकि आश्रम का नाम हो रहा है। आरोप लगाने वाले पूर्व में भी 5 लोग जेल जा चुके हैं। उन्होंने यह धंधा बनाकर रखा है। बाबा ने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जो भी दोषी हो उसे सजा मिले। यदि मैं दोषी हूं तो मुझे भी सजा मिले। मैंने भी 1 दिसंबर को एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था। मुझसे पैसों की मांग की जा रही थी। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया
बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर ओंकार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की प्रयास किए जा रहे हैं।