'बेबी गर्ल आई है!' सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की खुशखबरी, सेलेब्स ने किया 'पैरेंटहुड' की दुनिया में स्वागत

मुंबई, 16 जुलाई । बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी दुनिया अब हमेशा के लिए बदल गई है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर का एक अनाउंसमेंट कार्ड पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी और कियारा की तरफ से एक खुशखबरी दी। इस अनाउंसमेंट कार्ड में लिखा था, हमारे दिल खुशी से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में इमोजी शेयर किए। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फिल्मी हस्तियों ने बधाई दी। परिणीति चोपड़ा, अदा खान, राशि खन्ना, कमीडियन भारती सिंह, भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, करण जौहर, और मोनालिसा ने कमेंट में मुबारक हो लिखा। वहीं सुनील ग्रोवर ने कमेंट में लिखा, बहुत बढ़िया! मम्मी और डैडी को बधाई! नेहा धूपिया ने कमेंट में लिखा, पैरेंटहुड की दुनिया में आपका स्वागत है।