बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों की सुरक्षा जांच, संदिग्धों से पूछताछ

छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर, 27 जुलाई। सरगुजा जिले में बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए सोमवार को पुलिस ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों, एटीएम और आभूषण दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान परिसर और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और ज्वेलर्स संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। हाई फ्रीक्वेंसी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने, परिसर के भीतर और बाहर निगरानी बढ़ाने तथा सुरक्षा पंजी में दर्ज सुझावों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बैंक और प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने वित्तीय संस्थानों में आपातकालीन अलार्म सिस्टम लगाने की भी सलाह दी, ताकि संस्थान बंद होने के बाद किसी भी अनाधिकृत प्रवेश या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल मिल सके। अधिकारियों ने संचालकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 अथवा संबंधित थाना-चौकी प्रभारी को देने के निर्देश दिए। डीआईजी एवं एसएसपी ने जिले की पेट्रोलिंग टीमों को भी बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।