बीआरसीसी का रुपए लेते वीडियो वायरल:7 हजार रुपए लेते दिख रहे, बोले जल्द दे देंगे आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में बीआरसीसी मऊगंज रुपए लेते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले बोदाबाग में एक शिक्षक शराब के नशे में फर्श पर लोटते मिले थे। जवा स्कूल के हेडमास्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद दो मास्टरों के आपस में भिड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। नया वीडियो बीआरसीसी मऊगंज शिवकुमार रजक का है। वींडियों में एक व्यक्ति से बीआरसीसी 7 हजार रुपए लेते दिख रहे हैं। रुपए लेने के बाद वे कुछ कह रहे हैं। रुपए देने वाला व्यक्ति आदेश मांग रहे हैं। बीआरसीसी आदेश भेजने को बोल रहे है। मोबाइल पर ही आदेश भेजने के लिए कहा जा रहा है। इस पर बीआरसीसी एक या दो दिन में आदेश को भेजने की बात कह रहे है। रुपए देने वाला व्यक्ति कह रहा है कि मस्त रिपोर्ट बनाइएगा, जिससे हमारा काम चलता रहे। इसके बदले आप जो भी कहेंगे, जैसी व्यवस्था कहेंगे, हम सब करेंगे। बीआरसीसी सामने वाले व्यक्ति को आश्वासन देते दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला मध्यान्ह भोजन और स्व सहायता समूह से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग में फिर हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में जब मऊगंज बीआरसीसी से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया है। कलेक्टर ने कहा जांच कार्रवाई चल रही है कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो लगभग मेरे ख्याल से एक डेढ़ महीने पहले भी आया था। उनको नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई चल रही है। डीपीसी के माध्यम से जांच कार्रवाई चल रही है।