फिर दिखेगा 'शिवानी शिवाजी रॉय' का दम-खम, रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई, 21 अप्रैल । अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में अभिनेत्री एक बार फिर से दुश्मनों को सबक सिखाती नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें रानी मुखर्जी का दमदार और धाकड़ किरदार शिवानी शिवाजी रॉय सामने आया। पोस्टर में वह हाथ में पिस्तौल थामे दिखीं। लुक काफी इंटेंस सा है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी। मर्दानी 3 में भी रानी मुखर्जी एक साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती हैं और दुश्मनों को सबक सिखाती हैं। प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, मर्दानी 3 काउंटडाउन शुरू! होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।