बेमेतरा, 7 मई। ग्राम सहगांव में पेड़ में एक अधेड़ संग 19 साल की लडक़ी ने फांसी लगा ली। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है। दोनों मृतक धरसीवा क्षेत्र के ग्राम कुंरा के निवासी हैं, जो बीते 3 मई को घर से निकले थे। मृतकों के शव का बेरला में पीएम कराया गया। पुलिस के अनुसार सहगांव के खेत में एक पेड़ पर एक पुरूष लटकता मिला। एक चादर के दो अलग-अलग छोर में फांसी के फंदे में दो लोगों के लटकने की खबर मिलते ही बेरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान रामजी साहू (56) कुंरा थाना धरसींवा जिला रायपुर व दुर्गेश्वरी धीवर (19 वर्ष) कुंरा निवासी के तौर पर की गई। मृतक रामजी के भाई चंदूलाल साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम कुंरा में उसका फैंसी गिफ्ट कॉर्नर का दुकान है।