निगम भिलाई के 5 अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

छत्तीसगढ़ संवाददाता भिलाई नगर, 2 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 5 अधिकारी/ कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ससम्मान पूर्वक बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए। उन्होंने कहा हम सब पूर्व साडा के समय से विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यपालन अभियंता प्रकाश मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, पम्प सहायक हरिप्रेम वर्मा, सहायक मेकेनिक चैतराम, सफाई कामगार श्रीमती वंदना फूले को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। राजस्व अधिकारी मलखान सिंह शोरी ने बताया मैं शुरू से राजस्व विभाग में काम करते हुए, अन्य बहुत सारे निगमन में भी काम किया। नगर निगम भिलाई की कार्य शैली, फाइलिंग व्यवस्था सबसे अच्छा है। आज आखिरी समय तक राजस्व विभाग के फाइलों का निपटारा करते रहे। जब बुलाया गया तो फिर आए बोले मेरा दायित्व था मेरे अधीनस्थ जो भी काम था को पूरा करके जाऊ। आयुक्त श्री पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो आप बे झिझक आईयेगा। आपके जो भी देय राशि है उसका भुगतान अभी किया जा रहा है। पेंशन का प्रकरण शीघ्र निराकरण करके आपको पेंशन भी मिलने लगेगा। बिदाई कार्यक्रम में उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन के अधिकारी/ कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।