देवास में 4 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान:घने कोहरे से दोपहर तक नहीं निकली धूप, अगले दो दिन बारिश की संभावना

देवास में रविवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। आज तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर में कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही और दोपहर 11 बजे तक धूप नहीं निकली। एक सप्ताह के अंतराल के बाद कोहरे का यह असर देखने को मिला। शनिवार को जहां तापमान में वृद्धि से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, वहीं रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव ने फिर से ठंड का एहसास करा दिया। हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। साथ ही कुछ क्षेत्रों में मावठा (हल्की बारिश) की भी संभावना जताई गई है।