कार का कांच तोडक़र नगदी पार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 29 मई। नगर में दिनदहाड़े 8 लाख रुपये की उठाईगिरी से शहर में हडक़ंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शामपुर निवासी एक गल्ला व्यापारी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसी काम से कोंडागांव कृषि विभाग कार्यालय पहुंचा था। व्यापारी ने अपनी कार में 8 लाख रुपये नगद रखे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार का कांच तोडक़र अंदर रखी नगदी पार कर दी।
घटना की जानकारी लगते ही व्यापारी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक आशंका बाइक सवार बदमाशों पर जताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी की घटना से व्यापारियों और शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।