दो भाइयों पर हमला, सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी, जुर्म दर्ज

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 21 मई। वैशाली नगर थाना अंतर्गत पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो कि हिंसक-झड़प में बदल गया और 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से दो भाइयों के सिर पर वार किया, इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 118(1), 296, 3(5), 115(2), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 मई की रात 11.30 बजे पंजाब बार वैशाली नगर में अपने बड़े भाई आशीष साहू एवं पप्पू साहू के साथ शराब पीने गया था। इस बीच प्रार्थी का बड़ा भाई आशीष साहू कुछ समय के लिए पंजाब बार के बाहर गया। कुछ देर बाद वह भागते हुए वापस बार के अंदर पहुंचा। उसके पीछे 3 से 4 अज्ञात युवक भी बार के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी ज्ञानेश साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बीयर की बोतल और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले में ज्ञानेश साहू के सिर, हाथ, सीने, पीठ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। वहीं आशीष साहू के गले के नीचे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान बार में मौजूद लोगों और आसपास के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
दोनों घायलों ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वे आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। वैशाली नगर थाना पुलिस ने ज्ञानेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।