टीकमगढ़ में बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद:बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता

शहर के सेल सागर चौराहे पर बाइक टकराने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो से पुलिस ने लड़कों की पहचान की और दोनों को पकड़कर कोतवाली थाने ले आए। दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज नहीं कराई थी शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सेल सागर चौराहे के पास बाइक टकराने को लेकर दो लड़कों में विवाद हो गया। देर रात दोनों की पहचान कर कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई। इस दौरान साहिल अहमद ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ जा रहा था। सेल सागर चौराहे के पास पीछे से अरसल खान ने टक्कर मार दी। जब साहिल ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। माफी मांग कर किया समझौता कोतवाली में अरसल खान ने साहिल अहमद से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। पुलिस ने दोनों के बीच कोतवाली थाने में समझौता कराया। दोनों पक्षों की संतुष्टि के बाद मामला शांत करा दिया गया।