जनसुनवाई के दौरान दस्तावेजों को फाड़ने का मामला:नरसिंहपुर में सचिव संघ ने की शिकायत; कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर जिले के ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर में पंचायत सचिव और सरपंच ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण जगमोहन कौरव पर शासकीय दस्तावेजों को फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके खिलाफ सरपंच संघ और सचिव संघ ने एसपी और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया है। बुधवार को ज्ञापन सौंपने आए सरपंच संघ के पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जगमोहन कौरव पंचायत भवन में पहुंचा और सचिव से दस हजार रुपए की मांग करने लगा। यह कहते हुए कि दीपावली आ रही है और उसे पैसे चाहिए। इससे पहले भी उसने 12 हजार रुपए सरपंच से मोबाइल के लिए ले चुका था। बार-बार पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब सचिव दिनेश कौरव ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इसके बाद उसने सचिव को जान से मारने की धमकी दी और अपनी पत्नी के जरिए फर्जी मामले में फंसाने की बात कही। सचिव दिनेश कौरव ने जगमोहन पर पहले से कई बार झूठी शिकायतें करने और पंचायत से अनाप-शनाप मांगें रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जगमोहन ग्राम में सट्टा और जुए जैसे अवैध कार्यों में भी संलिप्त है। इस घटना की सूचना जिला सरपंच, सचिव संघ और जिला सहायक सचिव संघ ने एसपी और जिला पंचायत के सीईओ को दी है। सचिव संघ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।