छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 21 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, सभापति सिन्धु बैस ने हरी झंडी दिखाकर पोषण पखवाड़ा रथ को रवाना किया।
सोमवार को कुरुद परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कि कुपोषण हमारे देश के लिए एक अभिशाप बन गया है। इसे दूर करने सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि इसके अच्छे परिणाम आयेंगे।