ग्वालियर में पूर्व रजिस्ट्रार पर ईडी का छापा:करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल के करीबी हैं अरोरा, दस्तावेज खंगाल रही अफसरों की टीम

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह मुरार स्थित एक कॉलोनी में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की। यह छापेमारी पूर्व रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर पर की गई, जो सौरभ शर्मा के मामले से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, केके अरोरा पिछले 15 दिनों से घर पर नहीं हैं और अपने बेटे के पास बेंगलुरु में हैं। फिलहाल, ईडी के अधिकारी उनके घर पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।