गांधी सागर बांध का जलस्तर 1304.55 फीट पहुंचा:बारिश के स्ट्रांग सिस्टम से कल जिले में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल, रविवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम जानकारों के अनुसार मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश में बारिश होगी। प्रदेश के 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम एक्टिव है। दूसरी ओर, मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। इसके असर से शनिवार को ज्यादा जिलों में तो तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। लो प्रेशर एरिया सिस्टम का असर बढ़ने से ऐसा होगा। जिले में आज सुबह तक ओवरऑल 27.73 इंच (704.4 मिमी) औसत बारिश दर्ज की गई है। इधर चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध का जलस्तर 1304.55 फीट पहुंच गया है। बांध अधिकारियों के मुताबिक 1306 फीट तक इसे मेंटेन रखना है। जिले में कहां-कितनी बारिश