कलिंगा विवि में 13 को 12वीं में उत्तीर्ण टॉप 10 छात्रों का सम्मान

छत्तीसगढ़ संवाददाता नया रायपुर, 7 जून कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर में शुक्रवार, 13 जून, को सीजीबीएसई और सीबीएसई बोर्ड में 12 वीं कक्षा टॉप रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने कलिंगा विवि में टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम कलिंगा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होगा। डॉ. संदीप गांधी ने बताया कि संबलपुर विश्वविद्यालय के डॉ. नृपराज साहू इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में संतोष राय कोचिंग संस्थान के प्रेरक वक्ता और संस्थापक और एनएससीसी के संस्थापक और निदेशक नरेंद्र सिंह गिल का प्रेरक सत्र शामिल होगा। सीजीबीएसई और सीबीएसई के शीर्ष 10 रैंक धारकों को नकद पुरस्कार और कलिंग विश्वविद्यालय में उनके इच्छित किसी भी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम पर 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।