एमवीएम कॉलेज भोपाल में एनसीसी कैडेट्स का जोश और जुनून:400 छात्रों की दो दिवसीय 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा शुरू

भोपाल के एमवीएम कॉलेज में आज से एनसीसी की 4 एमपी बटालियन की दो दिवसीय 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। इस परीक्षा में शहर के 12 स्कूलों से जूनियर डिवीजन और जूनियर विंग के करीब 400 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन शनिवार को कैडेट्स का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके साथ ही ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां भी कराई गईं। दूसरे दिन यानि रविवार को लिखित परीक्षा के माध्यम से कैडेट्स के सैद्धांतिक ज्ञान की जांच की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 4 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय कोहली मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा कैडेट्स के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। एनसीसी न केवल व्यक्तित्व को निखारती है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मदद करती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी ऑफिसर आशीष भारतीय, नावेद सिद्दीकी, विनय कुमार मेहता, शेख अलीम के साथ सूबेदार मेजर राजेंद्र कुमार, सूबेदार शिमोनी रावत और हवलदार एस. रावत का विशेष योगदान रहा। सभी कैडेट्स ने इस अवसर को अपने कौशल को निखारने और अनुशासन को मजबूत करने का अहम मौका बताया।