इंदौर में देवी अहिल्या की 229वीं पुण्यतिथि पर आयोजन:सदगुरु अण्णा महाराज और सैकड़ों भक्तों ने राजबाड़ा पर किया 2748 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 229वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे राजबाड़ा पर 2748 पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया गया। श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अण्णा महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक किया। देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर संस्थान द्वारा राजबाड़ा पर शिवलिंग पूजन का यह 18वां वर्ष था। देवी अहिल्याबाई की त्रिशताबदी जन्म जयंती वर्ष होने से इस वर्ष का आयोजन लोकमाता त्रिशताब्दी समारोह समिति के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। सुमित्रा महाराज और महापौर भी पहुंचे प्रातः कार्यक्रम की शुरुआत गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात संस्थान की महिला भक्तों द्वारा रुद्र पाठ किया गया । सदगुरु अण्णा महाराज और उपस्थित भक्तों ने मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग पर दूध और पानी से अभिषेक किया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रशांत बडवे, योगेश गेंदर, सुरेश टाकलकर, विधायक गोलू शुक्ला, उदय राजे होलकर, मालासिंह ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता सहित अनेक नागरिकों ने सदगुरु अण्णा महाराज के साथ अभिषेक में भाग लिया। मिट्टी के गणेशजी की मूर्तियां वितरित की कार्यक्रम के अंत में देवी अहिल्याबाई की आरती की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को मिट्टी के गणेशजी की मूर्तियां वितरित की गईं। इसके साथ ही अण्णा महाराज ने सभी से आग्रह भी किया कि आने वाले गणेशोत्सव में अपने घरों में मिट्टी की मूर्ति ही स्थापित करें। विसर्जन भी शास्त्रोक्त तरीके से अपने घरों में ही करें ताकि हमारा पर्यावरण दूषित न हो। पूजन के पश्चात समस्त शिवालिंगों का विसर्जन नर्मदा नदी में किया गया ।