अहिवारा विस स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ संवाददाता उतई, 14 दिसंबर। अहिवारा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन अहिवारा में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को खेलों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह ,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, विधानंद कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नटवर ताम्रकार, पार्षद मीना जोशी, पार्षद विदेशी साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम निर्मलकर, जनपद पंचायत सीईओ किरण कौशिक एवं नगर पालिका सीएमओ अंकुर पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मंचासीन रहे। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कबड्डी के दो रोमांचक मुकाबलों का अवलोकन कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 21 सितंबर से प्रारंभ हुआ सांसद खेल महोत्सव 25 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेल से फिट का संदेश देते हुए विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र को स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों, आयोजकों एवं सहभागियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।