स्व.अनुराग हरिहारनो एवं स्वं भावेश भाई सोलंकी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्तदान किए गए...

unit blood donation

स्व.अनुराग हरिहारनो एवं स्वं भावेश भाई सोलंकी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्तदान किए गए...

दुर्ग। स्व.अनुराग हरिहारनो एवं स्वं भावेश भाई सोलंकी की पुण्य स्मृति में 11 सितम्बर को समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति व ‌ट्विनसिटी मोबाईल केडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड सुपेला भिलाई के द्वारा लगातार 4 वर्षों से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज सिकलिंग थैलेसीमिया बच्चों के नियमित रक्त की आवश्यकता के लिये लगाया रक्तदान शिविर।आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में प्रात 9 बजे से ही रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड सेंटर दुर्ग में आना प्रारम्भ हो गया जो कि शाम 5 बजे तक रक्तदान होता रहा।  जिसमें समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति व ट्विनसिटी मोबाईल केडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड सुपेला मिलाई एवं अन्य सहयोगी संस्थाए छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस, नव दृष्टि फांउडेशन, विचारी कांति अभियान, मोबाईल एसोसिएशन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स संस्थाओं के रक्तदाता हर्ष खार्पेडे, अमित बड़जातया, हरीश गावरी, शंकर साहबानी, कु. प्रज्ञा, अधिकवक्ता  विनोद देवागंन एवं अन्य रक्तदाताओं ने शाम 5 बजे तक कुल 95 यूनिट रक्तदान कर चुके थे।

बता दे कि गत वर्ष 11 सितंबर 2021 को 40 यूनिट, 11 सितंबर 2022 को 60 यूनिट, एवं 11 सितंबर 2023 को 78 यूनिट रक्तदान किया गया था। रक्तदान शिविर कार्यक्रम समन्वयक जयंती भाई अडतिया,  तृपेश शर्मा,  तरूण अडतिया, चेंबर के अध्यक्ष  प्रहलाद रूंगटा एवं मो. मलिक हिरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मनोज दानी, आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. पियुश श्रीवास्तव एवं रेडकॉस सोसाईटी प्रबंधकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित होकर रक्तदाताओ का सम्मान व उत्साहवर्धन किया । रक्तदान शिविर में स्टॉफ नर्स श्रीमति तरूणा रावत, श्रीमति सती गुप्ता, लैब टैक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, लैब सूपरवाईजर  रूपेश शर्पे,  महेन्द्र चंदाकर, कु. कुसुम, मीनाक्षी, मकसूदन, दिनेश देशलहरा, श्रीमति तरन्नूम जहाँ, श्रीमति निगार, काउसंलर  टी.एस अंथोनी,  हिमांशु चंद्राकर,  कौशल साहू, श्रीमति माला देशमुख पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी, संस्था के सदस्य उपस्थित थे।