धर्म लाभ की अनुमोदना..
religious benefits
दुर्ग। चातुर्मास समापन के अंतिम दिवस श्री दिगंबर जैन पंचायत मंदिर वैशाली नगर भिलाई में गरिमामय कार्यक्रम में भारत गौरव गाणी सौभाग्यवती माताजी सत्संग की उपस्थिति में पिचछी परिवर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुण्यशाली परिवार की अनुमोदना करते हैं। सौभाग्यवती माता जी को पद प्रक्षालन का लाभ कैलाश जी मनीष जी सोगानी भिलाई को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट का सौभाग्य सोहनलाल निर्मल कुमार जी को प्राप्त हुआ।
चारों माताजी को इस अवसर पर श्वेत श्याम वस्त्र भेंट किया गया जिसके भाग्यशाली धर्म बंधु में सर्वश्रेष्ठ बड़ी माता जी को समंती महिला मंडल, शिक्षा मति माताजी को रतनलाल अशोक कुमार, संक्षिप्त मति माताजी को ज्ञान महिला मंडल और दुर्ग नगर गौरव समक्ष माताजी को वस्त्र भेंट का धर्म लाभ श्रीमती सुनीता संजय बोहरा दुर्ग को प्राप्त हुआ।