3 हजार से अधिक भक्तों ने किया रामायणजी के अरण्यकांड का पाठ, आज सुबह से मध्यरात्रि तक मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

forest incident

3 हजार से अधिक भक्तों ने किया रामायणजी के अरण्यकांड का पाठ, आज सुबह से मध्यरात्रि तक मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

दुर्ग। कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी में नवधा पारायण रामायण पाठ करने भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां आयोजन के पांचवें दिन लगभग 3 हजार से अधिक भक्तों ने सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया। वहीं दूसरी ओर विष्णु महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ यजमान आहुतियां समर्पित कर रहे हैं। 26 अगस्त को महेश नगर के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सुबह 6 बजे से मध्यरात्रि तक मनेगा। इसमें सुबह ‎6 ‎बजे प्रभात फेरी, 7 बजे से मंगला‎आरती, 8.30 बजे से महाभिषेक,‎ 9.30 बजे से ध्वजारोहण,‎ 11.30 बजे‎ से छप्पन भोग, शाम 5 बजे से रास ‎गरबा और रात 12 बजे भगवान का‎ जन्मोत्सव ‎मनाया जाएगा। रात 8.30 बजे से वृंदावन के ‎प्रसिद्ध भजन गायक जतिन अग्रवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी ‎जाएगी। पंजरी का प्रसाद बंटेगा।‎‎ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक भक्तों को जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। 

चित्रकूट के प्रसंग पर हुआ भजन  ..

इधर रविवार को जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा ने श्रद्धालुओं को नवधा रामायण का सामूहिक पाठ करवाने के साथ ही भगवान राम का भारद्वाज वाल्मिकी संवाद, भगवान का चित्रकूट निवास, दशरथजी का देवलोक गमन और भरतजी के चित्रकूट प्रस्थान के प्रसंग पर संगीतमय सार भी बताया। आखिर में रामायणजी की आरती की गई। मंदिर समिति के प्रमुख शरद राठी, चतुर्भुज राठी, गोविंद शर्मा, रामफल शर्मा, सुखदेव राठी, राजेंद्र फोफालिया, ललित सक्सेरिया, श्याम टावरी, न​रसिंह भूतड़ा, मुरारी भूतड़ा, संजय रुंगटा, मुरली राठी, मनोहर राठी, नरेंद्र रुंगटा, पुरुषोत्तम गांधी, अनुपम शर्मा, अश्वनी चंद्राकर, सुनील जैन, सुनील (बाबू) जैन, मनोज वाघेला, नरेंद्र राठी, चंद्रप्रकाश राठी, बंशी राठी सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं ।