दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
Durg Rural
दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत वृत्तकार सेवा सहकारी समिति (धान खरीदी केंद्र) उतई में धान खरीदी का दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसानों को गमछा प्रदान कर उनका सम्मान किया। धान तौलने की प्रक्रिया शुरू कर किसानों के योगदान को सराहा और उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। इस पहल से किसानों को बेहतर मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने किसान भाइयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।