कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फ़र्ज़ी एफआईआर व कार्यवाही के विरोध में ज़िला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने सौपा ज्ञापन ...

congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फ़र्ज़ी एफआईआर व कार्यवाही के विरोध में ज़िला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने सौपा ज्ञापन ...

दुर्ग। षड्यंत्र पूर्वक तरीके से युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में एवम सकारात्मक कार्यवाही करने बाबत जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीन के अध्यक्ष व दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सोपा गया। जिसमे कुछ दिनो पूर्व बलोदाबाजार में एक उग्र हिंसा हुई थी जिसकी निंदा करते हुए उस आंदोलन में कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी के द्वारा शासकीय संपत्तियों में किसी भी प्रकार की हानि या चोट नहीं पहुचाई गई है । वर्तमान में छग पुलिस द्वारा षड्यंत्रपूर्वक तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठी कार्यवाही व एफआईआर करते हुए उन पर अत्याचार कर रहे है । युका नेताओ ने कहा कि  छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन बिना द्वेष भाव सकारात्मक रवैया अपनाते हुए कार्य करे अन्यथा शीघ्र प्रत्येक ज़िले में कलेक्ट्रेट घेराव ज़िला युवा कांग्रेस द्वारा किया जायेगा।
जिसकी ज़िम्मेदारी संपूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की होगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रा. जयंत देशमुख के नेतृत्व में यशवंत देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष, ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख जिला महासचिव, पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लोकेंद्र (रामा) वर्मा महासचिव, विकास साहू जिला सचिव, आशीष वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, शुभम देशमुख महासचिव, कयूम खान महासचिव, अजय ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, अनिल देशमुख, दीप सारस्वत, सौगात गुप्ता, हेमंत साहू, राकेश निषाद, विक्रांत ताम्रकार, प्रदीप नेताम, रामकुमार निषाद, पुकेश्वर साहू, आकाश सेन, कमल नारायण, लुकेश देशमुख, आशीष मेशराम सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।