आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने शिविर लगाकर 50 यूनिट रक्त बल्ड बैंक को उपलब्ध कराई..
blood blood
दुर्ग। 14 अगस्त बुधवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए आई सी आई सी आई फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आई सी आई सी आई फाउंडेशन के हेड असफाक अहमद , तपन मिस्त्री, नाजिया नसरीन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त उपलब्ध हुए जिसमें ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, नर्सिंग आफिसर श्रीमती तरूणा रावत, लैब टैक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन मधुसूदन देवांगन, दिनेश, तरूण, हिमांशु चंद्राकर, माला देशमुख,अशोक मानिकपुरी ,
प्रशिक्षणार्थी प्राची, वर्षा, ज्योति, सुनील, यशवंत और रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर , जीवन दीप समीति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर , सतीश सुराना की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा । सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।