‘ बढ़व संगवारी जीने की राह’ ने हिर्री स्कूल में बताई कैरियर की राह

Badhav Sangwari

‘ बढ़व संगवारी जीने की राह’ ने हिर्री स्कूल में बताई कैरियर की राह

दुर्ग। ‘ बढ़व संगवारी जीने की राह’ के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री में कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में डॉ मीरा बघेल, चार्टड अकाउंटेड विष्णु बघेल,scert के सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डॉ राधेश्याम बघेल, समाज सेविका रामेश्वरी परगनिहा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने स्कूली छात्र–छात्राओं के बीच अपने अनुभव बांटे, तथा कैरियर निर्माण के लिए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान दिया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री के प्राचार्य एम आर मंडारे, व्याख्याता वर्षा वर्मा, दमयंती देशमुख सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढकर हिस्सेदारी निभाई।