अजेय भारत व अन्य संगठनों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ajay-bharat
दुर्ग । बहुआयामी संगठन अजेय भारत सामाजिक एवं धार्मिक संगठन,हॉकी एसोसिएशन एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सतरुपा शीतला मंदिर के सामने हॉकी ग्राउंड सिविल लाइंस में पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होने पौधे लगाए और आयोजन की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, भोला महोबिया ने भी पौधे लगाए और दूसरों को भी एक पेड़ अवश्य लगाने प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अजेय भारत सामाजिक एवं धार्मिक संगठन,यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों के अलावा हॉकी खिलाड़ियों व विद्यार्थियों द्वारा उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। वृक्षारोपण में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। जिसमें छायादार व फलदार पौधे शामिल है। पौधा लगाकर पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया है। बहुआयामी संगठन अजेय भारत सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल ने बताया कि यह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं लोगों को पेड़ लगाने प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
जिसमें पर्यावरण प्रेमियों के अलावा अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान आयोजन समिति प्रमुख संजय डहरवाल,सदस्य कंचन शुक्ला,अखिलेश मिश्रा,ऋषिकांत तिवारी,मनीष भंडारी,अंसार अहमद,दलबीर सिंह,आरके भटनागर , शिव गोविंद सिन्हा,विश्वनाथ पाणिग्राही,
अरुण मिश्रा, अभय तिवारी,किशोर यादव के अलावा बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।