13 साल की लडकी से हरकत:बहन के यहां पर आई थी,पड़ोसी जबरन कमरे में घुसा

इंदौर के राउ इलाके में अपनी बहन के यहां आई एक 13 साल की लडकी के साथ उसकी बहन के घर के पड़ोस में रहने वाले युवक ने हरकत की। आरोपी जबरन कमरे में घुस गया और बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। पीड़िता की बहन के मौके पर आने पर उसने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी मौके से भाग गया। राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक 13 साल की बच्ची से हरकत के मामले में उसकी बहन ने पड़ाेसी अनिल के खिलाफ छेड़छाड़ पॉस्को एक्ट् सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसका एक बेटा छोटा है। उसकी देखभाल के लिये अपनी 13 साल की बहन को लेकर मायके से राखी पर घर आ गई। गुरूवार को मार्केट जाना था। दो छोटे बेटे को लेकर चली गई। 3 साल का बेटा और 13 साल की बहन घर पर अकेली थी। करीब 1 घंटे बाद वापस आई तो अंदर से दरवाजा लगा मिला। पूजा ने घबराते हुए दरवाजा खोला तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। इसके बाद पास में ही पड़ोसी अनिल खड़ा हुआ दिखा। अनिल से घर आने का कारण पूछा तो वह भागकर चुपचाप अपने घर की तरफ चले गया। इसके बाद बहन रोने लगी। उससे पूछा तो उसने बताया कि अनिल ने दरवाजा खटखटाया तब लगा कि आप आए हो। वह अंदर आ गया। इसके बाद उससे कारण पूछा तो जबदस्ती करने लगे। रोने लगी तो मुंह बंद कर दिया। इतनी देर में दरवाजा वापस बजा तो वह घबरा गया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला ने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया। बाइक सवारो ने किया बेड टच,लोगो ने पीटा एमआईजी में बाइक सवारो ने एक युवती को बेड टच किया। जिसमें युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए और दोनो लड़को को पकड़ लिया। भागने में वह गिर गए। जिसमें उन्हें चोट आई। बाद में युवती ने लोगो के साथ मिलकर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एमआईजी पुलिस ने जानकारी में बताया कि 23 साल की लड़की जो निजी कॉल सेंटर में काम करती है। वह विजयनगर में अपने मौसा के यहां से बजरंग नगर की तरफ जा रही थी। तब रास्ते में पीछे से आए। बाइक सवार युवको ने उसे बेड टच किया। युवती चिल्लाई तो भीड़ उनके पीछे दौडी। इस दौरान वह गिर गए। बाद में जनता ने उन्हें पकड़ा ओर थाने लेकर आ गए। बाद में मौसा और मौसी को कॉल किया। थाने पर नाम पता पूछने पर लड़को ने सौरव दुबे निवासी नंदानगर और शादाब खान निवासी खजराना बताया। युवती ने छेड़छाड़ को लेकर दोनो पर केस दर्ज कराया है।