कोण्डागांव, 19 जुलाई। देवांगन समाज भवन, आडक़ाछेपड़ा पारा, कोण्डागांव में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त महाबैठक 18 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र सोनवंशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संकुल समन्वयक शैक्षणिक संघ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्मल शार्दूल (जिला अध्यक्ष, शिक्षक संघ, कोण्डागांव), लोकेश गायकवाड़ (जिला अध्यक्ष, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), सुभाऊ राम कश्यप, कौशल कुमार नेताम (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ), श्री मदन राठौर (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ, कोण्डागांव), मनाराम नेताम (जिला प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ शिक्षक एसोसिएशन), पवन साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर संघ), अरुण कुमार दीवान (जिला उपाध्यक्ष, सहायक शिक्षक फेडरेशन), राजू दीवान, धरम देवांगन, मयाराम उसरे, रामदेव कौशिक, नेमी सिन्हा, दीपिका मसराम सहित जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता, संगठनात्मक एकता तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से यह स्वीकार किया कि शिक्षक हितों की प्रभावी पैरवी एवं समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सभी शिक्षक संगठनों का एक साझा मंच पर आना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सर्व शिक्षक एकता मंच के गठन का ऐतिहासिक निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यह मंच किसी भी संगठन की स्वतंत्र पहचान को समाप्त करने के लिए नहीं, बल्कि सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट कर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रूप से कार्य करने के उद्देश्य से बनाया गया है। मंच के माध्यम से वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति, महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
बैठक में यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि अलग-अलग संगठनों द्वारा अलग-अलग प्रयास करने की अपेक्षा यदि सभी संगठन एक संयुक्त मंच के रूप में कार्य करेंगे तो शासन के साथ संवाद अधिक प्रभावी होगा तथा प्रदेशभर के शिक्षकों में एकता, विश्वास और संगठनात्मक शक्ति का विस्तार होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए 5 अगस्त 2026 से अगस्त क्रांति की प्रेरणा के साथ सर्व शिक्षक एकता मंच के अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रांतीय नेतृत्व से भेंट कर उन्हें सर्व शिक्षक एकता मंच से जुडऩे का औपचारिक आमंत्रण दिया जाएगा तथा शिक्षक हितों के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 16 अगस्त 2026 को सर्व शिक्षक एकता मंच, जिला कोण्डागांव के तत्वावधान में विस्तारित राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगामी संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिले के सभी शिक्षक संगठन भविष्य में शिक्षक हित, शिक्षा की गुणवत्ता एवं सेवा संबंधी सभी महत्वपूर्ण विषयों पर एकजुट होकर कार्य करेंगे। शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं का संकलन कर संबंधित विभाग एवं शासन के समक्ष संयुक्त ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा तथा उनके निराकरण हेतु सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षक सम्मान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षक समाज की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।