स्मार्ट और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर जोर

जगदलपुर, 2 अगस्त। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम रिव्यू बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमितकुमार धोत्रे सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग कर पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने तथा विभागीय एवं न्यायालयीन अनुपालनों का समय पर पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सडक़ सुरक्षा, यातायात नियमों के सख्ती से पालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान वर्षा ऋतु और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखने, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने, आपदा की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) श्री मिश्रा ने विवेचना एवं विधिक विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन दिया।