साइंस कॉलेज मैदान में कल जनादेश परब, पार्टीजन इन रास्तों से आए, शहरवासी बचें

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। कल 13 दिसम्बर को साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में जनादेश परब आयोजित किया गया है । इसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा संबोधित करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के सुगम सुरक्षित आवागमन के लिए निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।
बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें।
दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर बस डिपो पार्किंग आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे
महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।
कार पास धारी वाहन मार्ग एवं पार्किंग-एमआईपी (एमआईपी) पास धारी वाहन रिंग रोड नंबर1 से रायपुरा चौक ओवर ब्रिज से यू टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चौक रोहनीपुरम हॉस्टल चौक से साइंस कॉलेज मेदन में प्रवेश कर आडिटोरियम के सामने हैलीपैड पार्किंग स्थल में वहाँ पार्क कर सकेंगे!
वीआइपी पास धारी वाहन (मंच के सामने बैठक व्यवस्था )यूनिवर्सिटी गेट से प्रवेश कर यूनिवर्सिटी के अंदर मैदान में वाहन प्रवेश कर सकेंगे।
शासकीय अधिकारी /कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे। जनादेश परब कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर से जीई रोड होकर दुर्ग-भिलाई जाने वाले वाहन चालक आमापारा चौंक से लाखेनगर चौंक, सुंदरनगर से रिंग रोड नंबर 1 से होकर आवागमन कर सकते हैं। इसी प्रकार दुर्ग-भिलाई की ओर से रायपुर शहर आने वाले वाहन चालक टाटीबंध चौक से महोबा बाज़ार चौंक से कोटा रोड से समता कालोनी होकर आवागमन कर सकते हैं।