शहडोल में भारी बारिश:कक्षा एक से आठवीं तक स्कूल बंद, राज्यपाल का दौरा फिर से निरस्त, रेलवे ट्रैक समेत लोगों के घरों में घुसा पानी

शहडोल में देर रात हुई बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोटमा में आयोजित राज्यपाल का कार्यक्रम एक बार फिर से निरस्त हो गया है। 23 अगस्त को भी भारी बारिश के चलते राज्यपाल का दौरा निरस्त हुआ था। शहडोल कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते राज्यपाल का दौरा निरस्त कर दिया गया है। वही राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि शहडोल में अति वर्षा होने कारण मैं वहां नहीं आ पाया इसके लिए मैं शहडोल वासियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आगामी तिथि जल्द तय कर शहडोल का दौरा करूंगा। वहीं दूसरी ओर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित कर दी गई है। रात में अचानक हुई बारिश के चलते नदी नाले उफान में हैं। जिस कारण से आवागमन प्रभावित है। वहीं तेज बारिश के चलते शहडोल शहर के कई घरों में पानी घुस गया, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर शहडोल रेलवे स्टेशन में ट्रैक में भी पानी भर गया था। जिस कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जब ट्रैक से पानी कम हुआ उसके बाद कई यात्री ट्रेन रवाना हुई है शहडोल कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रात में हुई बारिश के चलते समस्त प्रभावित इलाकों का दौरा करें। आंगनबाड़ी और स्कूल भवन में रहने का आदेश कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह और एसपी कुमार प्रतीक सुबह से ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने कहा कि निचली बस्तियों में पानी भरने कारण जो प्रभावित ग्रामीण हैं वे आंगनबाड़ी भवन और स्कूलों में रहने के लिए आ सकते हैं। इसके लिए पंचायत और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है। रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश शहडोल में बीती रात 12 से लगातार बारिश शुरू हुई। बताया गया की रात से शुरू होने वाली बारिश सुबह 8 तक झमाझम होती रही लगातार बारिश से लोगों के घरों में पानी घुसा वहीं ग्रामीण इलाकों में जो छोटे नदी और नाले से भी उफान पर आ गए। शहडोल उमरिया मार्ग हुआ प्रभावित शहडोल से उमरिया जाने वाला मार्ग भारी बारिश के चलते प्रभावित हुआ है। पुलिस ने बताया कि आकाशवाणी के समीप मुड़ना नदी उफान पर है। पुल पर लगभग 7 फीट से ऊपर पानी चल रहा है। जिस कारण आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मुड़ना नदी शहडोल और उमरिया जिले की सीमा को तय करता है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घुसा पानी शहडोल शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात लोगों के घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई घरों में घुटने से कमर तक पानी भर गया था, जिसे निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए थे। वहीं तड़के स्स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी बुलवाकर सड़क काटकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक्सिस बैंक समेत कई घरों में घुसा पानी शहडोल शहर के बूढ़ार रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में देर रात पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी। जिसके बाद पुलिस और नगर पालिका प्रबंधन की मदद से बैंक को खुलवाकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई। वहीं बुढार रोड पर स्थित के स्क्वायर के समीप बने कई घरों में पानी घुस गया। बाणसागर डैम में बढ़ा जलस्तर रात में हुई बारिश के कारण बाणसागर डैम में भी जलस्तर बढ़ा है। बताया जा रहा है की बाणसागर बांध का पानी खतरे के निशान से अब केवल 2 मीटर दूर है। वर्तमान समय में बाणसागर डैम में 339.64 मीटर पानी का भराव हो चुका है। वही शाम से सुबह 8 बजे तक जिले में 42.7 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि जिले में अब तक 877 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस बारिश को सामान्य से ज्यादा बताया जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर भी भर गया पानी भारी बारिश के चलते शहडोल रेलवे स्टेशन के ट्रैक में भी पानी भर गया था। रेल लाइन में पानी भरने कारण कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं। सुबह 5:00 शहडोल से नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेन 2 घंटे देरी से रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जब तक रेलवे ट्रैक में पानी की स्थिति सामान्य नहीं हुई तब तक सभी यात्री गाड़ियों को रोक दिया गया था। फिलहाल रेलवे ट्रैक की स्थिति सामान्य है, इस कारण रेलवे ने गाड़ियों का परिचालन सामान्य कर दिया है। शहडोल से पंडरिया भी मार्ग बंद सिंहपुर रोड में स्थित पोंडा नाला बीती रात से ही जलमग्न है। जिसकी वजह से शहडोल पंडरिया मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के रायपुर को जोड़ता है। इस मार्ग को पोंडा नाला के समीप पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। दोनों और पुलिस बल की तैनाती की गई है और आवाजाही करने वाले लोगो को रोका जा रहा है। शहडोल से बांधवगढ़ मार्ग बंद कोनी में मुड़ना नदी उफान पर है। यह मार्ग शहडोल से बांधवगढ़ जाने का एक मुख्य मार्ग है। मानपुर होते हुए लोग इसी मार्ग से बांधवगढ़ आवाजाही करते हैं, लेकिन बीती रात से हो रही तेज बारिश की वजह से मार्ग बंद कर दिया गया है। यह नदी दो जिलों की सीमा को तय करती है। शहडोल और उमरिया दोनों ही ओर दोनों जिलों की पुलिस ने अपनी तैनाती लगाकर मार्ग में आवागमन रोक दिया है। कच्चे मकान ढहे और मवेशी बहे जिले के ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान ढहने की खबर है, वहीं कुछ मवेशियों के भी बहने की बात कही जा रही है। सोहागपुर जनपद के खन्नाथ गांव में कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए वहीं बैसहा नाला में कुछ मवेशी बह ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बैल और बकरियां नदी के तेज बहाव में बह गई है।