रायसेन में हॉकर्स को गर्म कपड़े बांटे गए:फोर्ट क्लब के सदस्य बोले- सर्दी में घरों में अखबार पहुंचाने वालों को ठंड से बचाना जरूरी

रायसेन में बुधवार सुबह सामाजिक संगठन फोर्ट क्लब ने घरों में अखबार पहुंचाने वाले हॉकर्स को गर्म कपड़े बांटे है। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बताया कि हॉकर्स रोज सुबह 4 बजे उठकर कड़ाके की ठंड में लोगों के घरों में अखबार पहुंचाने का काम करते है। इन्हें सर्दी से बचाना जरूरी है। इसी कारण क्लब पिछले छह साल से हॉकर्स को गर्म कपड़े बांटने का काम कर रहा है। इस दौरान क्लब के सदस्य एसी अग्रवाल, आरके सोनी, वैभव अग्रवाल, विकास मिश्रा सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे। सभी सदस्य सुबह खुद को फिट रखने के लिए किले की पहाड़ी पर पहुंच कर योग ध्यान भी करते हैं। रायसेन अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंडा इस बार रायसेन में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान 5 डिग्री से कम चल रहा है। वहीं, लगातार चलने वाली सर्द हवाएं दिन में भी ठंडक बनाकर रखती है। देखिए तस्वीरें...