बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, न्यूनतम पार 1.2 डिग्री लुढ़का:धूप निकलने से थोड़ी राहत; अगले 20 दिन शीतलहर की संभावना

नए साल की शुरुआत से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कंपकपाने वाली ठिठुरन भरी ठंड का असर बना हुआ है। रात का तापमान लगातार कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इससे रात में ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम के साफ होने व धूप निकलने से कोहरा पूरी तरह से खत्म हो गया। दिन के पारे में उछाल आया तो रात के पारा लगातार लुढ़क रहा है। इससे रात में सर्द भरी कंपकपाने वाली ठंड का असर बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान 8.2 था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया तो रात का तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस पारे में कमी आई है। लगातार दो दिन से धूप होने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली है। इसलिए बढ़ रही ठंड हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। इस कारण सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इस कारण ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने पर हवा की रफ्तार तेज होगी। प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। इस कारण प्रदेश में जनवरी माह का मौसम ठंडा ही रहेगा। मौसम विभाग ने 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ​​​​​​पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)