छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून। सोमवार को नयापारा में स्व. हाजी हबीब कुरैशी की स्मृति में द एजुकेशनल वे ट्यूशन क्लासेस का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद राहुल आवड़े, मुश्ताक खान, पप्पू ठाकुर, मोहम्मद आफताब कुरैशी, रशीद भाई, अब्दुल निशार, शहीद रज़ा, मोहम्मद जाकिर रज़ा, अब्दुल अज़ीम आदि उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने ट्यूशन क्लासेस का शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षा केंद्र न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान की ओर अग्रसर करेगा। बल्कि स्व. हाजी हबीब कुरैशी के सामाजिक योगदान और मूल्यों को भी जीवंत बनाए रखेगा। मैं आयोजकों को इस पुनीत पहल के लिए बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि यह संस्थान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो। जागरूक नागरिकों की यह पहल निश्चित ही शहर के विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करेगी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।