निगम ने आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर की दुकान को लिया अधिपत्य में

भिलाई नगर, 8 मई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर अंतर्गत आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर ब्लॉक क्रमांक एफ दुकान क्रमांक 163 के ऊपर प्रथम तल पर निर्मित दुकान को निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार को अपने अधिपत्य में लिया गया।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि संबंधित दुकानदार को पूर्व मे नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत नियमानुसार निगम के अधीन लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम अमला उपस्थित रहा तथा पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक नियमों के तहत संपन्न कराई गई। निगम प्रशासन ने कहा कि निगम संपत्तियों एवं व्यावसायिक परिसरों के संबंध में समय-समय पर जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता अभियान
राजनांदगांव, 8 मई। केसीजी पुलिस ने छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन व जनप्रतिनिधि को विशेष रूप से सायबर अपराध, यातायात सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। 7 मई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद एवं पंडरिया में सायबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन व जनप्रतिनिधि को साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के सम्बंध में जानकारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ के साथ-साथ आम नागरिकों को मवेशियों को उचित स्थानों पर सुरक्षित रखने की हिदायत दिया गया, ताकि हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आमजन को यह भी बताया गया कि साइबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा पोर्टल पर दर्ज कराएं एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दिया गया।