दतिया के भांडेर में सड़क किनारे महिला से दुष्कर्म:पहले दंपती को लिफ्ट दी, हवा कम होने का बहाना बनाकर पति को उतारा, फिर किया रेप

दतिया के भांडेर थाना में सड़क किनारे झाड़ियों महिला के साथ रेप की वारदात हुई। आरोपी ने पहले दंपती को लिफ्ट दी। फिर बाइक में हवा कम होने का बहाना कर पति को रास्ते में छोड़ दिया और पत्नी को साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी एसएस तोमर का कहना है कि, आरोपी अभी फरार है। जिस की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की सुबह करीब 9.30 बजे की है। दंपती ततारपुर रोड पर खड़े हुए थे। वे अपने घर गांव जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पड़ोस के गांव मे रहने वाला आरोपी संजय परिहार मौके पर पहुंचा और दंपती को लिफ्ट दी। आरोपी थोड़ी दूर चला और बाइक के पिछले पहिए में हवा कम होने का बहाना बनाया और पति को उतार दिया। फिर आरोपी महिला को उसे घर छोड़ने की कहकर ले गया और रास्ते में सड़क किनारे घटना को अंजाम देकर भाग गया। महिला सड़क पर पहुंची और पति को सूचना देकर सारी बात बताई। थाने पहुंचकर महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिस की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।