कार-बाइक में भिड़ंत, एक मौत -एक जख्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 25 जून। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेजा गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि बड़े आरापुर निवासी जयसिंह कच्छ अपने घर में 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बीती रात उसका दोस्त उसे लेने के लिए घर आया हुआ था। जिसे लेकर राजुर जा रहा था। तभी जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराते हुए शव को पीएम घर भेज दिया। जबकि आरोपी कार चालक को ले जाया गया।